छत्तीसगढ़ / मुंगेली

भाजपा जिला छात्रावास सम्पर्क अभियान के सहसंयोजक बने घँशु राजपूत

लोरमी - भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी के द्वारा जिला छात्रवास संपर्क अभियान के लिए मूँगेली जिला के संयोजक सह संयोजक की नियुक्ति किया गया जिसमें संयोजक के लिए बिल्हा के रिंकू सिंह ठाकुर व सहसंयोजक भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला मुंगेली के जिला महामंत्री व लोरमी के पूर्व पार्षद घनेंद्र राजपूत व मुंगेली के नितीश भारद्वाज को भारतीय जनता पार्टी मुंगेली के अंतर्गत छात्रावास संपर्क अभियान के लिए जिला सह संयोजक बनया गया। वही अपनी नियुक्ति पर घनेन्द्र घँशु राजपूत ने कहा कि पार्टी ने जो मुझे जिम्मेदारी दी है उसे मैं सत्य व निष्ठा के साथ निर्वहन करुंगा। अपनी नियुक्ति पर लोरमी विधायक व उपमुख्यमंत्री अरुण साव, मूँगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले, बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक व भाजपा जिलाध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी, जिला महामंत्री गुरमीत सलूजा, कैलाश सिंह ठाकुर, पार्टी के वरिष्ठजन सभी पदाधिकारी , कार्यकर्ता एवं युवा साथियों

का आभार व्यक्त किये। घनेन्द्र घँशु राजपूत के नियुक्ति पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर्ष वयाप्त किये।

Leave Your Comment

Click to reload image