महतारी वंदन योजना से बसंती कोर्राम को मिल रहा आर्थिक संबल, बचत की आदत से बढ़ रही आत्मनिर्भरता
कोण्डागांव, 10 अक्टूबर 2026
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। योजना के तहत मिलने वाली नियमित आर्थिक सहायता से महिलाएं अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति करने के साथ ही भविष्य के लिए बचत करने की दिशा में भी कदम बढ़ा रही हैं।
कोण्डागांव निवासी श्रीमती बसंती कोर्राम भी इस योजना से लाभान्वित हो रही हैं। उन्हें प्रतिमाह एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्राप्त होती है। बसंती बताती हैं कि वे योजना के तहत मिलने वाली राशि को हर महीने बचाकर रखती हैं और जरूरत पड़ने पर ही उसका उपयोग करती हैं। उनकी यह बचत घरेलू आवश्यकताओं और परिवार के छोटे-बड़े खर्चों को पूरा करने में मददगार साबित हो रही है।
बसंती कोर्राम के लिए महतारी वंदन योजना केवल आर्थिक सहायता का माध्यम नहीं, बल्कि बचत और आर्थिक नियोजन की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर भी है। नियमित रूप से मिलने वाली राशि से उन्हें अपनी जरूरतों के लिए कुछ धन सुरक्षित रखने में मदद मिलती है। इससे वे आवश्यकता के समय इस राशि का उपयोग कर सकती हैं और परिवार की आर्थिक जिम्मेदारियों को निभाने में योगदान दे रही हैं।
महतारी वंदन योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना, उनकी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति में सहयोग देना तथा परिवार और समाज में उनकी भागीदारी को मजबूत करना है। योजना के माध्यम से मिलने वाली सहायता महिलाओं को आर्थिक निर्णय लेने और अपनी जरूरतों के लिए दूसरों पर निर्भरता कम करने में सहयोग प्रदान करती है।
श्रीमती बसंती कोर्राम महतारी वंदन योजना से मिल रहे आर्थिक सहयोग के लिए शासन के प्रति आभार व्यक्त करती हैं। उनके लिए प्रतिमाह मिलने वाली यह राशि बचत का आधार बनने के साथ ही जरूरत के समय आर्थिक सहारा भी प्रदान कर रही है। इस प्रकार महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित कर रही है।