छत्तीसगढ़ / राजनांदगांव

ग्राम देवादा में महतारी सदन से महिला सशक्तिकरण को मिलेगी नई दिशा

 राजनांदगांव ।  ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनकी आर्थिक एवं सामाजिक भागीदारी बढ़ाने की दिशा में राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम देवादा में महतारी सदन बनकर तैयार हो गया है। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना अंतर्गत 24 लाख 70 हजार रूपए की लागत से निर्मित यह भवन महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण आजीविका संवर्धन का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा। यहां महिलाओं को संगठित होकर अपने हुनर को निखारने और स्वरोजगार की दिशा में आगे बढऩे के अवसर मिलेंगे। वित्तीय वर्ष 2024-25 में स्वीकृत महतारी सदन का निर्माण पूर्ण होने से ग्राम देवादा की महिलाओं एवं स्व-सहायता समूहों को सामूहिक गतिविधियों के लिए स्थायी भवन उपलब्ध होगा। यहां समूहों की बैठकें, कौशल विकास प्रशिक्षण, आजीविका संवर्धन एवं स्वरोजगार संबंधी गतिविधियां संचालित की जा सकेंगी। साथ ही शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी तथा स्वास्थ्य, पोषण एवं सामाजिक जागरूकता कार्यक्रमों के आयोजन में भी सुविधा होगी।

महिलाओं के स्वावलंबन का नया केंद्र बनेगा महतारी सदन

ग्राम देवादा की महिलाओं के लिए महतारी सदन उनके सपनों को साकार करने की नई उम्मीद है। घर-परिवार की जिम्मेदारियों के साथ आर्थिक रूप से सक्षम बनने की आकांक्षा रखने वाली महिलाओं को यहां अपनी प्रतिभा निखारने और आयमूलक गतिविधियों से जुडऩे का अवसर मिलेगा। इससे महिलाओं में आपसी सहयोग, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास को बढ़ावा मिलेगा। शासन की यह पहल ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ ग्राम देवादा के सामाजिक एवं आर्थिक विकास को नई गति देगी।

Leave Your Comment

Click to reload image