छत्तीसगढ़ / राजनांदगांव

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना बनी किसान रामकुमार के लिए आर्थिक सहायता

 राजनांदगांव । प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना किसानों के लिए फसल नुकसान की स्थिति में आर्थिक सुरक्षा का महत्वपूर्ण माध्यम बन रही है। राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम पंचायत कांकेतरा निवासी किसान रामकुमार को योजना के अंतर्गत चना फसल की क्षति होने पर 18 हजार रूपए की बीमा दावा राशि प्राप्त हुई है। इस राशि से उन्हें फसल नुकसान की भरपाई में आर्थिक राहत मिली है।

किसान रामकुमार ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2025-26 में अपनी 3 एकड़ कृषि भूमि में चना फसल की बोआई की थी। फसल को नुकसान होने से उन्हें आर्थिक क्षति उठानी पड़ी। ऐसे समय में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना उनके लिए सहारा बनी। योजना के अंतर्गत उन्हें 18 हजार रूपए की क्षतिपूर्ति राशि प्राप्त हुई, जिससे फसल नुकसान से हुए आर्थिक बोझ को कम करने में मदद मिली। रामकुमार ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना किसानों को विपरीत परिस्थितियों में आर्थिक सुरक्षा प्रदान कर रही है। फसल नुकसान के समय मिली बीमा राशि से उन्हें बड़ी राहत मिली है। उन्होंने योजना का लाभ मिलने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने अन्य किसानों से भी अपनी फसलों का बीमा कराकर योजना का लाभ लेने की अपील की।

 

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image