प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से किसान रामसिंग उइके को मिला आर्थिक संबल
राजनांदगांव । प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों के लिए आर्थिक संबल बन रही है। राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम पनेका निवासी कृषक रामसिंग उइके भी इस योजना का लाभ लेकर अपनी खेती-किसानी की जरूरतों को पूरा कर रहे हैं। कृषक रामसिंग उइके ने बताया कि योजना के तहत उन्हें डीबीटी के माध्यम से सीधे बैंक खाते में सम्मान निधि की राशि प्राप्त होती है।
इस राशि का उपयोग वे खेती के लिए आवश्यक खाद एवं बीज खरीदने में करते हैं। उन्होंने बताया कि किसान के लिए उसकी फसल ही परिवार की खुशहाली का आधार होती है। ऐसे में खेती के जरूरी समय पर मिलने वाली आर्थिक सहायता उनके लिए बड़ी राहत है। शासन की इस योजना से खेती-किसानी के कार्यों में सहूलियत हो रही है और आर्थिक संबल मिल रहा है।