छत्तीसगढ़ / सूरजपुर

रिंग रोड पर बीटी पैच रिपेयरिंग कार्य प्रारंभ, शहरवासियों को मिलेगी सुगम आवागमन की सुविधा

सूरजपुर । कलेक्टर रेना जमील के निर्देशानुसार शहर की सड़कों को दुरुस्त करने एवं आम नागरिकों को सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में लोक निर्माण विभाग द्वारा मरम्मत कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। इसी कड़ी में लोक निर्माण विभाग कार्यपालन अभियंता ललित भोई के मार्गदर्शन में शहर के रिंग रोड पर बीटी पैच रिपेयरिंग का कार्य शुरू किया गया है। सड़क मरम्मत कार्य के तहत क्षतिग्रस्त हिस्सों एवं गड्ढों को दुरुस्त किया जा रहा है, जिससे शहरवासियों एवं राहगीरों को आवागमन में होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी।

लोक निर्माण विभाग कार्यपालन अभियंता ललित भोई ने बताया कि विभाग के अंतर्गत आने वाली सड़कों पर आवश्यकतानुसार पैच रिपेयरिंग का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। विभाग द्वारा चिन्हित क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत प्राथमिकता के आधार पर कराई जा रही है। जिससे आम नागरिकों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

 

उल्लेखनीय है कि सड़क पर गड्ढों एवं क्षतिग्रस्त हिस्सों के कारण वाहन चालकों और आम नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर रेना जमील के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क मरम्मत कार्य में तेजी लाई गई है, ताकि नागरिकों को सुरक्षित एवं सुगम यातायात की सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।

 
 
 
 

Leave Your Comment

Click to reload image