प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से लछनदई को मिला आर्थिक संबल, शिशु के पोषण में मिली राहत
कोण्डागांव । शासन द्वारा गर्भवती महिलाओं एवं माताओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने और मातृ-शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण को बेहतर बनाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना संचालित की जा रही है। इस योजना के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है, जिससे गर्भावस्था एवं प्रसव के बाद की आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद मिलती है।
कोण्डागांव जिले के ग्राम दहिकोंगा की निवासी लछनदई मंडावी भी इस योजना से लाभान्वित हुई हैं। उन्हें बच्चे के जन्म के समय प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत पांच हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि प्राप्त हुई। इस राशि से उन्हें अपने बच्चे के पूरक पोषण आहार की आवश्यकताओं को पूरा करने में काफी राहत मिली।
बच्चे के जन्म के बाद उसके समुचित पोषण और देखभाल पर विशेष ध्यान देना आवश्यक होता है। इस दौरान परिवार को पोषण संबंधी जरूरतों के साथ कई अन्य खर्चों का भी सामना करना पड़ता है। ऐसे में योजना के तहत प्राप्त आर्थिक सहायता लछनदेवी मंडावी के लिए उपयोगी साबित हुई। इस राशि ने उन्हें बच्चे के पूरक पोषण आहार पर होने वाले खर्च को पूरा करने में सहयोग प्रदान किया।
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना जरूरतमंद माताओं को आर्थिक संबल प्रदान कर मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं किस प्रकार परिवारों की आवश्यकताओं को पूरा करने और बच्चों के बेहतर पोषण में सहयोगी बन रही हैं।