छत्तीसगढ़ / बिलासपुर

माता के दरबार में भक्तों की एक जात होती है

 त्रिलोक चंद्र श्रीवास,(बेलतरा विधानसभा के खमतराई में विशाल जगराता कार्यक्रम  संपन्न) ,दुनिया में कहीं जात पात नहीं है परंतु आज भी वो लोगों के दिमाग़ में व्याप्त है ,पर जागरण में माता के दरबार में माता के सामीप्य की अनुभूति भी होती है, और सिर्फ़ एक जात होती है, वह जात भक्तों की जात होती है ,यह बाते बेलतारा विधानसभा क्षेत्र के खमतराई में आयोजित जगराता कार्यक्रम में पहुँचे छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय वरिष्ठ कांग्रेस नेता, राष्ट्रीय समन्वयक - श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने व्यक्त किया ,इस अक्सर पर कार्यक्रम को  क्षेत्रीय विधायक श्री सुशांत शुक्ला, जनपद उपाध्यक्ष श्री विक्रम सिंह, जिला पंचायत के अध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी ने भी संबोधित किया ,कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में कांग्रेस नेता साखन दरवे, रतनपुर नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष घनश्याम रात्रे मोहन जायसवाल भी उपस्थित थे, कार्यक्रम का संचालन मनीष सेंगर ने किया ,इस अफ़सर पर लोक प्रसिद्ध गायक सूरज श्रीवास एवं गायिका लक्ष्मी करियारे मंडली द्वारा भव्य जागरण कार्यक्रम किया गया ,कार्यक्रम में आयोजन समिति के राजेश शेट्टी दुर्गा शेट्टी रवि सूर्या राकेश राजगिर अनिल सूर्यवंशी और नवयुवक दुर्गा उत्सव समिति के सैकड़ों लोग उपस्थित थे ,इस अवसर पर कांग्रेस नेता धर्मेंद्र तामेश्वर के द्वारा आगमन पर अपने सैकड़ों सहयोगियों के साथ आतिश बाजी पुष्पहार से त्रिलोक चंद्र श्रीवास जी का भव्य स्वागतः किया गया ll आयोजन समिति के सदस्यों के साथ हज़ारों लोग इस कार्यक्रम में उपस्थित थे ll

Leave Your Comment

Click to reload image