छत्तीसगढ़ / बिलासपुर

राष्ट्रपति पूर्वाभ्यास शिविर में बिलासपुर जिले के चार गाइड व दो रोवर हुए शामिल

 बिलासपुर । भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में राष्ट्रपति पूर्वाभ्यास शिविर का आयोजन 15 से 17 अक्टूबर 2026 तक राज्य प्रशिक्षण केंद्र, अभनपुर (झांकी) में किया गया। शिविर में बिलासपुर जिले के चार गाइड एवं दो रोवर ने सहभागिता कर जिले का प्रतिनिधित्व किया।

राज्य मुख्य आयुक्त इंद्रजीत सिंह खालसा एवं राज्य सचिव अमित क्षत्रिय के निर्देशानुसार आयोजित इस शिविर का संचालन अमित क्षत्रिय ने किया। शिविर में मुख्य परीक्षक के रूप में एएलटी रोवर सूरज कसार ने दायित्व निभाया। वहीं सहायक के रूप में एलटी स्काउट नागेश्वर साहू, एएलटी रोवर  दिलीप पटेल, एचडब्ल्यूबी गाइड रत्ना कश्यप, एचडब्ल्यूबी रोवर शशांक विश्वकर्मा एवं एचडब्ल्यूबी गाइड कौशल्या साहू ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। शिविर में बिलासपुर जिले से गाइड के रूप में दिव्या पटेल, हिमांशी श्रीवास, सत्या एवं किरण तथा रोवर के रूप में नितेश चंद्राकर एवं चंद्रशेखर पंकज शामिल हुए।

राष्ट्रपति पुरस्कार की तैयारी पर दिया गया विशेष प्रशिक्षण -

शिविर के दौरान प्रतिभागियों को राष्ट्रपति पुरस्कार की तैयारी से संबंधित विभिन्न प्रक्रियाओं, आवश्यक मानकों एवं गतिविधियों का पूर्वाभ्यास कराया गया। प्रशिक्षण के माध्यम से प्रतिभागियों की दक्षता बढ़ाने के साथ-साथ उनमें अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, सेवा भावना एवं संगठनात्मक कौशल विकसित करने पर जोर दिया गया। इस प्रकार के प्रशिक्षण शिविर स्काउट-गाइड एवं रोवर को राष्ट्रपति पुरस्कार की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। बिलासपुर जिले के प्रतिभागियों की इस सहभागिता से जिले में स्काउटिंग एवं गाइडिंग गतिविधियों को प्रोत्साहन मिला है। साथ ही, युवाओं में सेवा, समर्पण, अनुशासन एवं नेतृत्व के मूल्यों को मजबूत करने की दिशा में यह शिविर महत्वपूर्ण साबित हुआ।

 
 
 
 

Leave Your Comment

Click to reload image