छत्तीसगढ़ / बिलासपुर

कलेक्टर ने किया जिला कोषालय का निरीक्षण

 वित्तीय अनुशासन और पारदर्शिता के साथ समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश

बिलासपुर, 22 अक्टूबर 2026

कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित जिला कोषालय का छमाही निरीक्षण किया। उन्होंने डबल लॉक व्यवस्था का भौतिक सत्यापन करने के साथ संबंधित पंजियों एवं अभिलेखों की जांच की और कोषालय के कामकाज की समीक्षा की।

कलेक्टर ने स्टाम्प एवं टिकटों के संधारण, बिल पारित करने की प्रक्रिया, पेंशन भुगतान तथा लेखा संबंधी कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने वित्तीय अनुशासन और पारदर्शिता सुनिश्चित करते हुए सभी कार्य निर्धारित नियमों एवं प्रक्रियाओं के अनुरूप करने के निर्देश दिए। श्री अग्रवाल ने अभिलेखों को व्यवस्थित एवं अद्यतन रखने तथा बिलों और पेंशन प्रकरणों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने पर जोर दिया। इस अवसर पर वरिष्ठ कोषालय अधिकारी श्री बसंत गुलेरी, सहायक कोषालय अधिकारी श्री सुजीत कुमार पात्रे, खजांची श्री ज्ञानू भारद्वाज, श्री के.के. यादव सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave Your Comment

Click to reload image