छत्तीसगढ़ / राजनांदगांव

जिला स्तरीय अस्मिता खेलों इंडिया सिटी टूर्नामेन्ट का आयोजन जय भवानी व्यायाम शाला में हुआ

राजनांदगांव. अस्मिता खेलों इंडिया बालिका / महिला भारोत्तोलन (वेटलिफ्टिंग) सिटी टुर्नामेंट राजनांदगांव. जिला भवानी व्यायाम शाला में 20 अक्टूबर एक दिवसीय आयोजित की गई। यह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अमित आजमानी अध्यक्ष जिला भारोत्तोलन संघ के अतिथि में हुआ। यह प्रतियोगिता छ.ग. भारोत्तोलन संघ के मार्गदर्शन में हुआ। अस्मिता खेलों इंडिया भारोत्तोलन सिटी टूर्नामेन्ट का शानदार आयोजन का उद्देश्य बेटियों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए भारत सरकार की खेलों इंडिया अस्मिता पटल के अंतर्गत महिला खिलाडिय़ों को खेल का बेहतर मंच प्रदान करने कई प्रतिभाओं को पहचानने एवं उन्हें आगे बढ़ाने और महिलाओं की खेलों में भागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अस्मिता बालिका / महिला भारोत्तोलन (वेटलिफ्टिंग) सिटी टूर्नामेंट का आयोजन किया गया जिसमें राजनांदगांव जिला के लगभग 20 खिलाडिय़ों ने भाग लिए यह प्रतियोगिता 8 ग्रुप में आयोजित हुआ। 49 कि. वजन समूह में खुशी रंगारी (प्रथम) गोदावरी यादव (द्वितीय) 53 कि.ग्रा. वजन समूह में प्रिया यादव (प्रथम) मुस्कान पटेल (द्वितीय), निलिमा साहू (तृतीय), 57 कि.ग्रा. वजन समूह में जानवी साहू (प्रथम) 61 कि.ग्रा. समुह में सोनाली यदु (प्रथम) जारा खान (द्वितीय), 69 कि.ग्रा. में महजबीन खान (प्रथम) 77 कि.ग्रा. समूह में मुस्कान यादव (प्रथम), योगिता कुलदीप (द्वितीय) 86 कि.ग्रा. समूह में भूमि सिंह (प्रथम) +86 कि.ग्राम समूह रूसना फरहिन (प्रथम) अंशुल सोनवानी (द्वितीय) इस जिला स्तरीय सिटी टूर्नामेंट में निर्णायक के रूप में छ.ग. प्रदेश के भारोत्तोलन संघ से कोमल सोनी, छबी साहू एवं नारायण लोहार थे और लोडर कौश्ेान नवाज, वीर सिंह ठाकुर, जानेश विश्वकर्मा, पियुष यादव थे इस कार्यक्षेत्र को सफल बनाने में संघ के उपाध्यक्ष मनोज यादव, कोषाध्यक्ष दीपक ठाकुर, अजय कुलदीप, व्यायाम शाला के सहसचिव नीरज शुक्ला, रिमझिम मैगी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। आभार प्रदर्शन सचिव अशोक श्रीवास ने किया। यह जानकारी जिला भारोत्तोलन संघ के सचिव अशोक श्रीवास ने दी।

Leave Your Comment

Click to reload image