छत्तीसगढ़ / राजनांदगांव

कृषि महाविद्यालय सुरगी में रक्तदान शिविर संपन्न, 33 यूनिट रक्त संग्रहित

 राजनांदगांव । पंडित शिवकुमार शास्त्री कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र सुरगी राजनांदगांव में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) एवं राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में बालाजी ब्लड बैंक के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बालाजी ब्लड बैंक की टीम द्वारा रक्त संग्रहण का कार्य संपन्न किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक, अधिकारियों एवं कर्मचारियों, विद्यार्थियों, एनएसएस स्वयंसेवकों, एनसीसी कैडेटों एवं अन्य रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। शिविर में कुल 33 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया।

अधिष्ठाता डॉ. विनम्रता जैन ने शिविर के माध्यम से विद्यार्थियों एवं आमजन में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा मानव सेवा, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं परोपकार की भावना को प्रोत्साहित किया गया। उन्होंने कहा कि रक्तदान मानवता की सच्ची सेवा है। रक्तदान से जरूरतमंद मरीजों को नया जीवन मिल सकता है। रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक शिविर में भाग लेकर रक्तदान महादान के संदेश को सार्थक किया। शिविर में बालाजी ब्लड बैंक की टीम, सभी रक्तदाताओं, महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों, एनएसएस स्वयंसेवकों, एनसीसी कैडेटों एवं आयोजन से जुड़े सभी सदस्य उपस्थित थे।

 

Leave Your Comment

Click to reload image