जिला पंचायत सामान्य सभा की बैठक 28 को
उत्तर बस्तर कांकेर । जिला पंचायत कांकेर की सामान्य सभा की बैठक 28 अक्टूबर, बुधवार को आयोजित की जाएगी। बैठक जिला पंचायत अध्यक्ष किरण नरेटी की अध्यक्षता में पूर्वान्ह 11 बजे से जिला पंचायत सभाकक्ष में संपन्न होगी। बैठक में निर्धारित एजेंडे के अनुसार विभिन्न विषयों पर चर्चा की जाएगी तथा संबंधित विषयों की समीक्षा की जाएगी।