छत्तीसगढ़ / सक्ति

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत सक्ती जिले के 165 वरिष्ठ नागरिक ओडिशा के पावन तीर्थ स्थलों की यात्रा पर रवाना

 पुरी, भुवनेश्वर एवं कोणार्क के प्रमुख धार्मिक स्थलों के करेंगे दर्शन

सक्ती, 258 अक्टूबर 2026

छत्तीसगढ़ शासन के समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत जिला सक्ती के 165 वरिष्ठ नागरिकों को ओडिशा राज्य के प्रमुख तीर्थ स्थलों पुरी, भुवनेश्वर एवं कोणार्क की यात्रा का अवसर प्राप्त हो रहा है। योजना का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को देश के प्रमुख तीर्थ स्थलों के दर्शन कराना, उनकी धार्मिक आस्था का सम्मान करना तथा उनके जीवन में सुख, शांति एवं आध्यात्मिक संतुष्टि का संचार करना है। तीर्थयात्रा के दौरान वरिष्ठ नागरिक भगवान श्री जगन्नाथ जी की पावन नगरी पुरी, भगवान श्री लिंगराज जी के प्रसिद्ध मंदिर के लिए विख्यात भुवनेश्वर तथा विश्वप्रसिद्ध सूर्य मंदिर के लिए प्रसिद्ध कोणार्क के दर्शन करेंगे। ये तीनों स्थल अपनी धार्मिक महत्ता, ऐतिहासिक विरासत, स्थापत्य कला एवं सांस्कृतिक पहचान के लिए देश-विदेश में प्रसिद्ध हैं। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सम्मान, संवेदनशीलता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रतीक है। जीवन के इस महत्वपूर्ण पड़ाव पर वरिष्ठ नागरिकों को अपने आराध्य देव के दर्शन तथा पवित्र तीर्थ स्थलों की यात्रा का अवसर मिलना उनके लिए आनंद और आध्यात्मिक संतुष्टि का विषय है। यह यात्रा उन्हें धार्मिक आस्था, भारतीय संस्कृति और ऐतिहासिक विरासत से जुड़ने का विशेष अवसर प्रदान करती है। छत्तीसगढ़ शासन, समाज कल्याण विभाग द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण एवं उनकी धार्मिक भावनाओं के सम्मान की दिशा में यह महत्वपूर्ण पहल की गई है। योजना के माध्यम से वरिष्ठजनों को तीर्थ दर्शन का अवसर उपलब्ध कराकर उनके जीवन में सुखद अनुभव और आध्यात्मिक आनंद का संचार करने का प्रयास किया जा रहा है। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के माध्यम से जिला सक्ती के वरिष्ठ नागरिकों को तीर्थ स्थलों के दर्शन का अवसर मिलने से उनमें हर्ष एवं उत्साह का वातावरण है। यह पहल वरिष्ठजनों के प्रति सम्मान, सेवा और संवेदना की भावना को सुदृढ़ करने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास है।

Leave Your Comment

Click to reload image