छत्तीसगढ़ / राजनांदगांव

मुख्यमंत्री ज्ञान प्रोत्साहन योजना अंतर्गत विद्यार्थियों की अंतरिम मेरिट सूची जारी

 राजनांदगांव । मुख्यमंत्री ज्ञान प्रोत्साहन योजना अंतर्गत छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं की परीक्षा में मेरिट के आधार पर चयनित विद्यार्थियों के पंजीयन एवं सत्यापन का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। योजना के अंतर्गत अनुसूचित जाति वर्ग के 133 विद्यार्थियों की अंतरिम मेरिट सूची जारी की गई है। इस संबंध में सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारियों को अपने अधिनस्थ विकासखंड संकूल एवं स्कूलों में जारी अंतरिम मेरिट सूची का प्रचार-प्रसार करने तथा प्राप्त दावा-आपत्तियों का निराकरण 10 नवम्बर 2026 से पूर्व सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

 


Leave Your Comment

Click to reload image