छत्तीसगढ़ / मोहला मानपुर चौकी

कलेक्टर श्रीमती तनुजा सलाम ने डीसीएस पॉलीगॉन सर्वे कार्य का किया निरीक्षण

 पीवी ऐप के माध्यम से सर्वे कार्य को सटीक, व्यवस्थित एवं त्रुटिरहित ढंग से पूर्ण करने के दिए निर्देश

मोहला अक्टूबर 2026

कलेक्टर श्रीमती तनुजा सलाम ने डीसीएस पॉलीगॉन सर्वे कार्य का फील्ड पर पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सर्वे कार्य की प्रगति का जायजा लेते हुए मौके पर उपस्थित सर्वेयरों से सर्वे की प्रक्रिया एवं पीवी ऐप के माध्यम से किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली।
        कलेक्टर श्रीमती सलाम ने सर्वेयरों को निर्धारित प्रक्रिया एवं मापदंडों का पालन करते हुए पीवी ऐप के माध्यम से सर्वे कार्य सावधानीपूर्वक एवं व्यवस्थित तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सर्वे कार्य के दौरान आने वाली तकनीकी समस्याओं की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही सर्वे में सटीकता, पारदर्शिता एवं डाटा की शुद्धता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।
      कलेक्टर ने कहा कि सर्वे कार्य में प्रत्येक जानकारी का संकलन पूरी सावधानी एवं जिम्मेदारी के साथ किया जाए, ताकि सर्वे का डाटा विश्वसनीय रहे और कार्य में किसी प्रकार की त्रुटि की संभावना न हो। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं सर्वेयरों को निर्धारित समय-सीमा में सर्वे कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

Leave Your Comment

Click to reload image