छत्तीसगढ़ / सूरजपुर

जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन 27 अक्टूबर को युवाओं को मिलेगा प्रतिभा प्रदर्शन का मंच

 सूरजपुर । राज्य के युवाओं को कला, संस्कृति एवं रचनात्मक गतिविधियों के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य विकसित भारत युवा नेता संवाद से कार्यक्रम के अंतर्गत 27 अक्टूबर को प्रातः 09ः00 बजे से मंगल भवन, सूरजपुर में जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन किया जाएगा। खेल अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवा उत्सव में जिले के सभी विकासखंडों से प्रतिभागी शामिल होंगे। इस दौरान लोकनृत्य, लोकगीत, लोक नाटक, कविता लेखन, क्रिएटिव यूथ रियल चैलेंज, पारंपरिक वेशभूषा, रॉक बैंड एवं चित्रकला सहित विभिन्न विधाओं में प्रतिभागी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

जिला स्तरीय युवा उत्सव में चयनित प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय युवा उत्सव में अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा तथा राज्य स्तर से चयनित प्रतिभागी राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित विकसित भारत युवा नेता संवाद में शामिल होकर प्रधानमंत्री के समक्ष अपनी प्रस्तुति देंगे।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image