जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी आमजनों की समस्याएं
सूरजपुर/26 अक्टूबर 2026
आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं शासकीय सेवाओं का लाभ सुलभता से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित जनदर्शन में कलेक्टर श्रीमती रेना जमील ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनी। एवं प्राप्त आवेदनों का परीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।