छत्तीसगढ़ / राजनांदगांव

म बा वि पौष्टिक आहार बना चारा गाह

मामला डोंगरगढ़ महिला बाल विकास विभाग के अधिकारी का क्षेत्र का बताया जाता है कि शासना प्रशासनं के द्वारा महिला बाल विकास अधिकारी के देख रेख में महिला व आंगनबाड़ी केंद्र के माध्यम से छोटे बच्चों व किशोरी के लिए उत्तम पौष्टिक आहार का वितरण सरकार के द्वारा कराई जा रही है परन्तु इन दिनों वही पौष्टिक आहार जो आँगन बाड़ी केद्र के बच्चे व किशोरियों के मध्य वितरण किया जाना था वह पौष्टिक आहार सरे आम विकास खंड के ग्राम पंचायत मुसरा माड़ीतराई बेलगांव, जेटकनहार, घुसेरा ,भैंसरा, हरंगसिंघी, नागतराई,अछोली,क्षेत्र के एक व्यापारी के यहां बड़े पैमाने पर खपाने जाने की शिकायत सामने आ रही है शिकायत मिलने के बाद इन क्षेत्रों में शनिवार के दिन दिनांक 24अक्टूबर को देखा गया कि बड़े मात्रा में पौष्टिक आहार एक व्यापारी के पास सरे आम बेच दिया गया जाँच पड़ताल करने पर बताया गया कि उपरुक्त पौष्टिक आहार खराब हो चुकी है जिस कारण व्यापारी को दे दिया गया है परन्तु जांच करने पर देखा गया कि पौष्टिक आहार से भरे बोरी पर महिला बाल विकास अधिकारी डोंगरगढ़ के मोनो लगा हुआ था और उस बोरी पर मैनू फैक्ट्रीन एक्सपायरी वर्ष 2027 अंकित था उसको ले कर इस क्षेत्र के महिला बाल विकास के सुपर वाइजर मैडम  उर्वशी राणे,मोनिका सुखतेल, प्रभारी  अनन्या ठाकुर व जिला महिला बाल विकास अधिकारी दीपा शाह से प्रतिक्रिया लेने पर पहले तो अवकाश होने का बहाना बताया गया साक्ष्य देने पर गोल मोल जवाब देते हुए जांच के पश्चात प्रतिक्रिया देने की बात कही गई इस खुलासे के बाद विभाग के अधिकारी कर्मचारी पे हड़कम मचा हुआ है परन्तु सोमवार के दिन महिला बाल विकास कार्यालय पहुंच कर प्रतिक्रिया लेने का अथक प्रयास किया गया इधर सूत्रों का दावा है कि इतने बड़े पैमाने पर पौष्टिक आहार की अफरा तफरी बिना अधिकारी सुपर वाइजर के मिली भगत से संभव नहीं है परन्तु इसका पूरा खुलासा अधिकारियों के जांच के बाद ही हो पाएगा जो जिले के बड़े अधिकारियों के लिए जांच का विषय बना हुआ है

Leave Your Comment

Click to reload image