सेवा सेतु केंद्र से शासकीय सेवाओं की पहुंच हुई आसान, तीन दिनों में अनुमोदित हुआ आय प्रमाण पत्र
सूरजपुर । छत्तीसगढ़ शासन द्वारा शासकीय सेवाओं को सरल, सुलभ एवं समयबद्ध बनाने की दिशा में सेवा सेतु योजना के माध्यम से महत्वपूर्ण पहल की गई है। डिजिटल माध्यम से नागरिकों तक शासकीय सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संचालित इस व्यवस्था के तहत सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
इसी क्रम में सूरजपुर तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत पचीरा निवासी अनुसलाल, पिता सीताराम के पुत्र कमलेश के आय प्रमाण पत्र संबंधी आवेदन का निर्धारित प्रक्रिया के तहत त्वरित निराकरण किया गया। हितग्राही द्वारा आवेदन प्रस्तुत किया गया था, जिस पर आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण करने के पश्चात अनुमोदित कर न दिनों के भीतर प्रकरण का निराकरण किया गया।
सेवा सेतु केन्द्र के माध्यम से विभिन्न शासकीय सेवाओं को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराकर सेवा प्रदाय की प्रक्रिया को अधिक सुगम बनाया गया है। इससे नागरिकों को आवश्यक सेवाओं के लिए आवेदन करने तथा उनकी प्रक्रिया को सुविधाजनक तरीके से पूरा करने में सहायता मिल रही है। और जिला प्रशासन द्वारा शासन की मंशानुरूप शासकीय सेवाओं का लाभ आम नागरिकों तक पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से पहुंचाने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है।