छत्तीसगढ़ / बिलासपुर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक 30 अक्टूबर को

 जल जीवन मिशन के कार्यों और भुगतान प्रकरणों पर होगी चर्चा

बिलासपुर, 29 अक्टूबर 2026

कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन समिति की बैठक 30 अक्टूबर, शुक्रवार को सवेरे 10 बजे से कलेक्टोरेट के मंथन सभाकक्ष में आयोजित की जाएगी।

    बैठक में जल जीवन मिशन के कार्यों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की जाएगी। पूर्ण एवं हस्तांतरित ‘हर घर जल’ योजनाओं के भुगतान तथा चलित देयकों के भुगतान की स्वीकृति संबंधी प्रकरण रखे जाएंगे। इसके साथ ही अध्यक्ष की अनुमति से अन्य विषयों पर चर्चा होगी। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने समिति के सभी सदस्य अधिकारियों से निर्धारित समय एवं स्थान पर बैठक में उपस्थित होने का अनुरोध किया है।

Leave Your Comment

Click to reload image