छत्तीसगढ़ / बिलासपुर

बिलासपुर एयरपोर्ट में लेखापाल पद की चयन सूची जारी

 बिलासपुर, 29 अक्टूबर 2026

बिलासपुर एयरपोर्ट में संविदा आधार पर लेखापाल के एक अनारक्षित पद पर भर्ती के लिए साक्षात्कार उपरांत चयन एवं प्रतीक्षा सूची जारी की गई है। चयन सूची में रायपुर के शिवानंद नगर, विनायक गार्डन निवासी सुश्री पूजा बाई मानकर, पिता श्री अनिल मानकर का चयन किया गया है। जारी प्रतीक्षा सूची में क्रमशः बिलासपुर के मंगला स्थित शुभम विहार निवासी सुश्री ट्विंकल मौर्य, कोरबा के जमनीपाली दर्री स्थित पुष्प पल्लव कॉलोनी निवासी श्री ओमेश कुमार पटेल तथा बिलासपुर के परसदा निवासी सुश्री ज्योति साहू के नाम शामिल हैं। उक्त पद के लिए 27 जुलाई 2026 को भर्ती विज्ञापन जारी किया गया था।

Leave Your Comment

Click to reload image