छत्तीसगढ़ / दंतेवाड़ा

बस्तर ओलंपिक 2026 के पंजीयन के लिए जागरूकता रथ रवाना’

 जिले में अब तक 70,460 खिलाडि़यों का पंजीयनए 31 अक्टूबर तक पंजीयन का अवसर’

’विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिताएं 4 एवं 5 नवंबर को होंगी आयोजित’

दंतेवाड़ा, 29 अक्टूबर 2026

जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव के मार्गदर्शन में बस्तर ओलंपिक 2026 का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन के प्रथम चरण में अधिक से अधिक युवाओं को पंजीयन के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जिले में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिले में अब तक 70,460 खिलाडि़यों का पंजीयन किया जा चुका हैए जिसमें 46,949 महिला खिलाड़ी एवं 23,513 पुरुष खिलाड़ी शामिल हैं।
    इसी क्रम में 28 अक्टूबर 2026 को बस्तर ओलंपिक के पंजीयन के प्रति युवाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से पंजीयन जागरूकता रथ को जनप्रतिनिधियोंए गणमान्य नागरिकों एवं वरिष्ठ खिलाडि़यों की उपस्थिति में उत्साहपूर्वक रवाना किया गया। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एमण् भार्गव एवं जिला खेल अधिकारी ने बताया कि जिले में विभिन्न विभागों के समन्वय से व्यापक स्तर पर खिलाडि़यों का पंजीयन किया जा रहा है। युवाओं को बस्तर ओलंपिक में भाग लेने के लिए लगातार प्रेरित किया जा रहा है। पंजीयन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2026 निर्धारित है। बस्तर ओलंपिक के द्वितीय चरण के अंतर्गत विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिताओं के आयोजन की तैयारियों को लेकर संबंधित समितियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में दीपावली अवकाश को ध्यान में रखते हुए विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिताएं 4 एवं 5 नवंबर 2026 को आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
    जिले में बस्तर ओलंपिक के प्रचार.प्रसार के लिए शुभंकरए होर्डिंगए जागरूकता रथ एवं विभिन्न सामाजिक माध्यमों का उपयोग किया जा रहा है। इसी कड़ी में जिले के सभी विकासखंड मुख्यालयों के खेल मैदानों में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर युवाओं को खेलों से जुड़ने तथा प्रतियोगिता में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पायल गुप्ताए जिला शिक्षा अधिकारी श्री प्रमोद ठाकुरए मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री डॉण् प्राजल प्रजापतिए विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री संतोष गुप्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधिए खिलाड़ी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। 

Leave Your Comment

Click to reload image