महिला एवं बाल विकास विभाग की विभिन्न पदों की पूर्ति हेतु अंतिम वरीयता सूची जारी
दंतेवाड़ा, 29 अक्टूबर 2026
कार्यालय कलेक्टर महिला एवं बाल विकास विभाग से जारी विज्ञप्ति अनुसार महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा चाईल्ड हेल्पलाईन (1098), नवा बिहान, मिशन सशक्तिकरण, के स्वीकृत रिक्त पदों पर भर्ती हेतु विज्ञापन जारी कर आवेदन आमंत्रित किए गये थे। जिसका जिला स्तर पर आवेदन पत्र प्राप्त कर भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ किया गया था, प्राप्त आवेदनों को विभागीय समिति द्वारा स्कूटनी किया गया है एवं पात्र, अपात्र सूची प्रकाशित किया गया है एवं मूल्यांकन समिति से अनुमोदन पश्चात दावा आपत्ति 29 सितंबर से 09 अक्टूबर 2026 तक आमंत्रित किया गया था, समिति द्वारा प्राप्त दावा आपत्ति के निराकरण एवं अनुमोदन पश्चात पात्र, अपात्र सूची एवं दावा आपत्ति निराकरण सूची एवं अंतिम वरीयता सूची जिले के वेबसाईट पर अपलोड़ किया गया है जिसका अवलोकन जिले के वैबसाईट www.dantewada.nic.in पर किया जा सकता है।