’मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत तहसील मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण 30 अक्टूबर को
दंतेवाड़ा, 29 अक्टूबर 2026
भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01 जनवरी 2027 के संदर्भ में फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत जिला स्तर पर तहसील के मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण 30 अक्टूबर 2026 को आयोजित किया जाएगा। प्रशिक्षण प्रातः 11रू30 बजे संयुक्त जिला कार्यालय, दंतेवाड़ा के भू-तल स्थित सभाकक्ष में संपन्न होगा।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन 12 नवंबर 2026 को किया जाएगा। प्रारूप सूची के प्रकाशन के बाद 12 नवंबर से 11 दिसंबर 2026 तक मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन कराने तथा अन्य दावे एवं आपत्तियां प्रस्तुत की जा सकेंगी। प्राप्त दावे एवं आपत्तियों का निराकरण 28 दिसंबर 2026 तक किया जाएगा। इसके पश्चात अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 04 जनवरी 2027 को प्रस्तावित है। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम को सुचारू एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से आयोजित इस प्रशिक्षण में तहसील स्तर के मास्टर ट्रेनर्स को आवश्यक दिशा-निर्देश एवं प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
इसके संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने तहसील के मास्टर ट्रेनर्स की निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित करें, ताकि मतदाता सूची पुनरीक्षण से संबंधित कार्यों का प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन किया जा सके।