’सेवा सेतु केंद्रों के संचालकों और ऑपरेटरों को मिला प्रशिक्षण’
’कक्षा नवमी और बारहवीं के विद्यार्थियों को समय-सीमा में स्थानांतरण प्रमाण पत्र, ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र की आवेदन प्रक्रिया के बारे दी गई प्रशिक्षण’
’कोरिया अक्टूबर 2026
आम नागरिकों को सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से उपलब्ध सेवाओं का लाभ समय पर दिलाने के उद्देश्य से गुरुवार को जनपद पंचायत बैकुंठपुर में जिला स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इसमें जिले के सेवा सेतु केंद्रों के संचालकों एवं ऑपरेटरों को विभिन्न सेवाओं की आवेदन प्रक्रिया और समयबद्ध निराकरण की जानकारी दी गई।
ई-जिला मैनेजर श्री राकेश ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार प्रशिक्षण में कक्षा नवमी एवं बारहवीं के विद्यार्थियों को स्थानांतरण प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया बताया गया साथ ही प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने की प्रक्रिया भी समझाई गई। संचालकों और ऑपरेटरों को बताया गया कि विद्यार्थियों के आवेदनों पर निर्धारित समय-सीमा में कार्रवाई कर प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया जाना है, ताकि उन्हें अनावश्यक परेशानी न हो।
प्रशिक्षण के दौरान शासन की विभिन्न सेवाओं के संबंध में भी जानकारी दी गई, जिससे नागरिकों को आवश्यक दस्तावेज समय पर प्राप्त हो सकें। ईडीएम ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए जारी किए जाने वाले ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र की आवेदन प्रक्रिया के बारे में भी बताया ।
नए सेवा सेतु केंद्रों के संचालकों को पोर्टल के संचालन एवं सेवाओं से संबंधित जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में आवेदकों को सही मार्गदर्शन देने, आवेदन प्रक्रिया सुगम बनाने और पात्र नागरिकों को समय पर सेवाओं का लाभ दिलाने पर जोर दिया गया।