छत्तीसगढ़ / रायगढ़

लैब टेक्नीशियन पदों पर भर्ती के लिए वॉक-इन-इंटरव्यू 12-13 नवंबर को

 रायगढ़ । जिले के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में संचालित ट्रू-नॉट साइट के लिए लैब टेक्नीशियन पद पर भर्ती हेतु 12 एवं 13 नवंबर को वॉक-इन-इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। इसके लिए इच्छुक अभ्यर्थियों से कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिंदल रोड, भगवानपुर, रायगढ़ में आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह भर्ती जिला चिकित्सालय रायगढ़, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुसौर, लोईंग, घरघोड़ा एवं लैलूंगा तथा सिविल अस्पताल धरमजयगढ़ में संचालित टू-नॉट साइट के लिए की जा रही है। भर्ती संबंधी विज्ञापन, आवेदन का प्रारूप एवं विस्तृत जानकारी जिले की आधिकारिक वेबसाइट  www.raigarh.gov.in पर उपलब्ध है। अभ्यर्थी कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के सूचना पटल पर चस्पा सूचना का अवलोकन भी कर सकते हैं।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image