छत्तीसगढ़ / रायगढ़

कुष्ठ रोग की समय पर पहचान और दिव्यांगता की रोकथाम पर स्वास्थ्य कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

 रायगढ़ । कुष्ठ रोग की समय पर पहचान और नियमित उपचार से इससे होने वाली दिव्यांगता के जोखिम को कम किया जा सकता है। इसी उद्देश्य से राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के तहत बुधवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय, रायगढ़ के सभाकक्ष में स्वास्थ्य पर्यवेक्षकों एवं ग्रामीण स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इसमें स्वास्थ्य कर्मियों को रोग के लक्षणों की पहचान, जांच, उपचार और बचाव के साथ मरीजों की नियमित निगरानी के संबंध में जानकारी दी गई।

कलेक्टर  मयंक चतुर्वेदी के निर्देशन तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल कुमार जगत एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुश्री रंजना पैकरा के मार्गदर्शन में आयोजित प्रशिक्षण में जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ. अविनाश चंद्रा, सहयोगी कुष्ठ चिकित्सा सहायक  एम.पी. साहू एवं  दिनेश यादव ने प्रशिक्षण दिया।

 
 
 
 

Leave Your Comment

Click to reload image