छत्तीसगढ़ / कोंडागांव

प्राकृतिक आपदा पीड़ित परिवार को 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि

 कोण्डागांव । कलेक्टर नुपुर राशि पन्ना द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के अंतर्गत प्राकृतिक आपदा पीड़ित के परिजन को 04 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गई है। कलेक्टर कार्यालय द्वारा माकड़ी तहसील के ग्राम मांझीबोरंड निवासी संतोष मरकाम की तालाब के पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनकी माता सनबती मरकाम को 04 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि की स्वीकृति प्रदान की गई है। उक्त सहायता राशि सम्बन्धित के बैंक खाते में हस्तांतरित करने के निर्देश सम्बन्धित तहसीलदार को दिए गए हैं।

 


Leave Your Comment

Click to reload image