छत्तीसगढ़ / राजनांदगांव

निमोमोशन इलेक्ट्रीक व्हीलचेयर हेतु मूल्यांकन शिविर

 राजनांदगांव । समेकित क्षेत्रीय केन्द्र (सीआरसी) ठाकुरटोला में 3 नवम्बर 2026 को सुबह 10 बजे से निमोमोशन इलेक्ट्रीक व्हीलचेयर प्रदान करने के लिए मूल्यांकन शिविर का आयोजन किया गया है। निमोमोशन इलेक्ट्रीक व्हीलचेयर के लिए पात्र हितग्राही की आयु 18 से 35 वर्ष, दोनों निचले अंगों में दिव्यांगता, दोनों हॉथों में पर्याप्त शक्ति एवं नियंत्रण, दिव्यांगता का प्रतिशत 60 या उससे अधिक (दोनों निचले अंगों में), व्हीलचेयर उपयोगकर्ता होना अनिवार्य है। निमोमोशन इलेक्ट्रीक व्हीलचेयर प्राप्त करने के इच्छुक एवं पात्रता रखने वाले दिव्यांगजन आवश्यक दस्तावेज आधार कार्ड, पैन कार्ड, यूडीआईडी कार्ड, पासपोर्ट साईज फोटो, आय प्रमाण पत्र (सरपंच या पार्षद), बीपीएल राशन कार्ड, पिछले 6 माह का बैंक स्टेटमेंट की छायाप्रति के साथ मूल्यांकन शिविर में शामिल हो सकते है।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image