राज्योत्सव की सांस्कृतिक संध्या में बिखरे सुर-संगीत के रंग, मनमोहक प्रस्तुतियों पर झूमे दर्शक
सूरजपुर । राज्योत्सव कार्यक्रम दिवस पर संध्या कालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम में बीजीएम म्यूजिकल ग्रुप एवं उनकी टीम ने अपने गीतों से लोगों को झुमाया। टीम ने अपनी सुमधुर प्रस्तुतियों से पूरे वातावरण को संगीतमय बना दिया। जिसे सुनकर दर्शक झूम उठे। इसके बाद एक के बाद एक प्रस्तुत गीतों ने शमा बांध दिया।
मधुर आवाज़, लोकधुनों की लय और कलाकारों के उत्साहपूर्ण ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया। दर्शकों ने भी पूरे उत्साह और आत्मीयता से उनके गीतों पर तालियां बजाकर कलाकारों का अभिनंदन किया। सांस्कृतिक संध्या में छत्तीसगढ़ की परंपरा, लोककला और संगीत की झलक देखने को मिली। तत्पश्चात अलंकार बैंड की के सुरों की लय और भावनाओं की गहराई ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया। उपस्थित दर्शक भावविभोर होकर गीतों के सुरों में डूब गए। संगीत के सुरों के साथ ही दर्शक झूम उठे। कार्यक्रम के अंत में राज्योत्सव में अपने प्रदर्शन और कला से लोगों का मन मोह लेने वाले आमंत्रित कलाकारों को जिला प्रशासन की ओर से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।