छत्तीसगढ़ / सूरजपुर

जिला स्तरीय सरगुजा ओलंपिक व युवा उत्सव 4 व 5 नवंबर को

 सूरजपुर । खेल एवं युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग सूरजपुर के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय सरगुजा ओलंपिक 2026-27 प्रतियोगिता एवं युवा उत्सव का आयोजन 04 एवं 05 नवंबर को अग्रसेन स्टेडियम ग्राउंड, सूरजपुर में किया जाएगा। 

जिला स्तरीय सरगुजा ओलंपिक प्रतियोगिता में जिले के सभी विकास खंडों से चयनित जूनियर वर्ग के विजेता प्रतिभागी भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा एवं कौशल का परिचय देंगे। युवा उत्सव में जिले के समस्त विकासखंडों से महिला एवं पुरुष प्रतिभागी शामिल होकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image