छत्तीसगढ़ / बलौदा बाजार

’एसएसआर अंतर्गत मतदाता सूची का हुआ प्रारंभिक प्रकाशन’

 ’जिला अंतर्गत विधानसभा में कुल 8 लाख 51 हजार 47 मतदाताओं के नाम प्रारंभिक सूची में दर्ज’

बलौदाबाजार,12 नवम्बर 2026/

भारत निर्वाचन आयोग तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रायपुर के निर्देशानुसार गुरूवार को एसएसआर के तहत फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली तैयार किये जाने हेतु विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2027 जारी किया गया है। इसी क्रम में मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालयों में किया गया। 
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कुलदीप शर्मा के निर्देशानुसार ने उप जिला निर्वाचन अधिकारी निशा नेताम मड़ावी ने राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर निर्वाचक नामावली के प्रारंभिक प्रकाशन के संबंध में विधानसभावार मतदाताओं की संख्या एवं इससे संबंधित जानकारी दी। बैठक में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को निर्वाचक नामावली के प्रारंभिक प्रकाशन की सूची सीडी एवं हार्ड कॉपी  प्रदान की गई।
प्रारंभिक प्रकाशन के उपरांत प्रारंभिक सूची में सम्मिलित मतदाता दावा एवं आपत्ति 11 दिसम्बर 2026 तक प्रस्तुत कर सकेंगे। दावा आपत्तियों के निराकरण की अंतिम तिथि 28 दिसम्बर 2026 तक निर्धारित की गई है। इसी तरह मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 4 जनवरी 2027 को किया जाएगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सभी मतदाताओं एवं सभी राजनीतिक दलों की सहभागिता से जिले के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 43 बिलाईगढ़ , 44 कसडोल, 45 बलौदाबाजार एवं 46 भाटापारा में कुल 8 लाख 51हजार 47 मतदाताओं का नाम प्रारम्भिक प्रकाशन सूची में सम्मिलित हैं। इनमें 4 लाख 30 हजार 230 पुरूष मतदाता, 4 लाख 20 हजार 804 महिला मतदाता और 13 अन्य (थर्ड जेंडर) मतदाता शामिल हैं। 
विधानसभा बिलाईगढ़ अंतर्गत 140 मतदान केन्द्र, पुरुष मतदाता 49107, महिला 48027, तृतीय लिंग 1 कुल मतदाता 97135, विधानसभा कसडोल अंतर्गत 433 मतदान केन्द्र, पुरुष मतदाता 177907,महिला 172512, तृतीय लिंग मतदाता 3, कुल 350422 मतदाता, विधानसभा बलौदाबाजार अंतर्गत 220 मतदान केंद्र, पुरुष मतदाता 83555, महिला 83243, कुल 166798 मतदाता, विधानसभा क्षेत्र भाटापारा अंतर्गत 312 मतदान केंद्र, पुरुष मतदाता 119661, महिला 117022, तृतीय लिंग 9, कुल 236692 मतदाता।

इस अवसर पर  भारतीय जनता पार्टी से नरेश केसरवानी, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से लखेश साहू, बहुजन समाज पार्टी देवेन्द्र पात्रे, आम आदमी पार्टी से भुनेश्वर डहरिया सहित मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि एवं कार्यालय के कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave Your Comment

Click to reload image