छत्तीसगढ़ / राजनांदगांव

महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष किरण साहू चुनाव प्रचार के लिए हरियाणा रवाना

 डोंगरगढ़ :-  भारतीय जनता पार्टी  के केंद्रीय चुनाव समिति के निर्देश पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा  राजनादगांव  की जिला अध्यक्ष श्रीमती किरण साहू हरियाणा प्रदेश में चुनाव प्रचार करने के लिये रवाना हो गई है  श्रीमती किरण साहू ने पत्रकारों से  चर्चा करते हुए बताया कि अबकी बार 400 पार के उद्देश्य को पूरा करने के लिए पार्टी के आदेश से वे हरियाणा रवाना हुई वह और पार्टी दवरा चिन्हित क्षेत्रों में भाजपा प्रत्यशियों  के लिए वोट मांगेगी और मोदी जी के मिशन को पूरा करने हर संभव प्रयास करेगी उन्होंने कहा कि जिस तरह से छत्तीसगढ़ में भाजपा का चुनाव प्रचार प्रसार किया गया उसी प्रकार से हरियाणा में भी प्रचार करेंगे देश के प्रधानमंत्री नरेंद मोदी जी के मिशन 400 को पूरा करने पार्टी के वरिष्ठ नेताओ के द्वरा लगतार भरी दोपहरी में चुनाव प्रचार किया जा रहा निश्चित ही मिशन पूरा होगा भाजपा सरकार ने महिलाओं, बुजुर्गों, युवाओं के लिए एक से बढ़कर एक योजना निकाली है जो धरातल पर दिखाई देता है  देश की महिलाएं व युवा मतदतताओ ने मन बना लिया है इस बार भी मोदी जी की गारंटी वाली सरकार को लाएंगे इसी श्रीमती किरण साहू  कहा कि पार्टी ने जो दायित्व दिया है उसकी वो पूरी ईमानदारी से काम करेगी

Leave Your Comment

Click to reload image