मनरेगा मज़दूरों ने लिया जल बचाने का संकल्प
जल जीवन मिशन योजना के तहत हर घर जल योजना एवं जल संरक्षण के लिए जागरूकता का कार्यक्रम लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग राजनांदगाँव द्वारा संचालित है। इस क्रम में ISA नवचेतन जन कल्याण एवं महिला उत्थान समिति द्वारा राजनांदगांव ब्लॉक के ग्राम घुमका में मनरेगा के तहत कार्यरत मज़दूरों को संस्था के टीम लीडर श्री शैलेंद्र निषाद के द्वारा जल संरक्षण के महत्व को बताते हुए गिरते भूमिगत जल स्तर को बचाने के लिए प्रेरित किया। इसके साथ ही पानी को व्यर्थ बर्बाद ना कर अमूल्य जल के संचय का संदेश दिया। साथ ही
घर से निकलने वाले जल को व्यर्थ ना करते हुए अपने अपने घरों में किचन गार्डन और सोख्ता गड्ढा बनाकर जल संरक्षण में अपना योगदान देने हेतु जागरूक किया।
इस दौरान उपस्थित सरपंच श्रीमती फूलमती वर्मा, पंच मीना यादव भागवती मरावी, रोजगार सहायक श्री अश्वनी कुमार राजपुर, मेठ, उत्तम वर्मा,प्रकाश वर्मा गिरवर सीवारे, संतोष गुप्ता लगभग 250 मजदूरों को जल संरक्षण के लिए जागरूक करते हुए सदैव जल बचाने एवं दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने हेतु शपथ दिलाई गई।