छत्तीसगढ़ / खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

संविधान दिवस पर जिला पंचायत के मैकाल सदन में गूंजे ‘हम, भारत के लोग’

 *सभापति श्रीमती अरुणा बनाफर ने कराया उद्देशिका का सामूहिक वाचन, प्रश्नोत्तरी में दोनों टीमों ने दिए 10-10 सही जवाब*

खैरागढ़, 26 नवंबर 2026 //

संविधान दिवस पर जिला पंचायत खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के सभाकक्ष मैकाल सदन में अधिकारियों और कर्मचारियों ने एक स्वर में भारतीय संविधान की उद्देशिका का वाचन किया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत सभापति श्रीमती अरुणा राजू सिंह बनाफर ने सामूहिक वाचन कराया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रेम कुमार पटेल ने की। जिला पंचायत सभापति श्रीमती भुनेश्वरी जीवन देवांगन के प्रतिनिधि श्री जीवन देवांगन विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
श्रीमती बनाफर ने अपने संबोधन में संविधान की प्रारूप समिति के अध्यक्ष डॉ. भीमराव अंबेडकर के योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान देश के नागरिकों को एकता के सूत्र में बांधता है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री पटेल ने कहा कि संविधान हमें अपने अधिकारों के साथ-साथ नागरिक कर्तव्यों का भी बोध कराता है। उन्होंने न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता के मूल्यों को अपने दैनिक जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
सामूहिक वाचन के बाद श्री बैद्यनाथ वर्मा ने संविधान पर आधारित प्रश्नोत्तरी का संचालन किया। जिला पंचायत के अधिकारियों और कर्मचारियों ने दो टीमों में भाग लिया। उनसे संविधान को अंगीकृत करने और लागू होने की तिथियों, संविधान सभा की पहली बैठक, प्रारूप समिति, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों सहित राज्य के नीति-निर्देशक तत्वों से जुड़े प्रश्न पूछे गए। दोनों टीमों ने 10-10 प्रश्नों के सही उत्तर दिए। मुकाबला बराबरी पर छूटा तो उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने तालियों से दोनों टीमों का उत्साह बढ़ाया।
कार्यक्रम में उपसंचालक पंचायत श्री राज तिवारी, सहायक परियोजना अधिकारी वीबी-जी राम-जी श्री प्रेमकुमार पटेल, जिला अंकेक्षक श्री मोहित राम ध्रुव, श्री सी. के. पांडेय, सलीम खान, उमेश तिवारी, बैद्यनाथ वर्मा, द्वारका साहू, मनोज साहू, राजेश, नितिन कुमार, उमरी, पुलकित मंदसौर, कुलेश्वर सिंह, चंद्रहास माली, राजकुमार टंडन, संजय साहू, गजेंद्र साहू, हासिल खान सहित जिला पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। समापन पर श्रीमती बनाफर और श्री पटेल ने सभी को संविधान दिवस की बधाई दी।

Leave Your Comment

Click to reload image