छत्तीसगढ़ / गौरेला पेंड्रा मरवाही

बाल विवाह मुक्त जिला बनाने के लिए सभी निभाएं सक्रिय सहभागिता: कलेक्टर श्री विजय दयाराम के.

 27 नवंबर को विशेष ग्राम सभाओं एवं जागरूकता कार्यक्रमों में बाल विवाह रोकने का संकल्प लेने का आह्वान

 गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 26 नवंबर 2026/

कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. ने जिलेवासियों से गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले को बाल विवाह मुक्त बनाने में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की है। उन्होंने 27 नवंबर को बाल विवाह उन्मूलन दिवस के अवसर पर विशेष ग्राम सभाओं सहित स्कूलों, महाविद्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता गतिविधियों का आयोजन करने तथा बाल विवाह नहीं करने, नहीं होने देने और इसका विरोध करने की शपथ लेने का आह्वान किया है।
     कलेक्टर ने अपने संदेश में कहा कि बाल विवाह एक सामाजिक कुरीति एवं दंडनीय अपराध है, जो बच्चों के शारीरिक, शैक्षणिक, आर्थिक एवं सामाजिक विकास को बाधित करता है। बाल विवाह की रोकथाम के लिए जनजागरूकता और सामूहिक प्रयास आवश्यक है। उन्होंने जिले के सभी जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, अधिकारी-कर्मचारियों एवं आम नागरिकों से बाल विवाह उन्मूलन अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने तथा बच्चों के सुरक्षित एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए बाल विवाह मुक्त जिला बनाने का संकल्प लेने की अपील की है।

Leave Your Comment

Click to reload image