*मरीजों के बीच फल वितरण कर बांटी खुशियां - मेडिकल टीम ने*
मुंगेली |
2026-11-26 16:43:31
लोरमी - वार्ड नंबर 18 के पार्षद एवं सभापति घनश्याम उर्फ बाबा यादव के जन्मदिन के शुभ अवसर पर मेडिकल टीम के द्वारा अस्पताल में फल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
टीम ने वार्ड में जाकर मरीजों से मुलाकात की और उन्हें फल वितरित कर शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस दौरान मरीजों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी।
इस अवसर पर मेडिकल टीम ने पार्षद घनश्याम यादव का सम्मान भी किया और उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। इस पर घनश्याम उर्फ बाबा यादव ने कहा कि मैं मेडिकल टीम को बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने मेरे जन्मदिवस पर फल वितरण कर मेरी खुशी बढ़ाई और मरीजों के चेहरे पर मुस्कान लाई।
मेडिकल टीम ने कहा, सेवा ही सबसे बड़ी खुशी है और इसी भाव से यह कार्यक्रम किया गया। अस्पताल परिसर में इस आयोजन से हर्ष और आत्मीयता का माहौल बना रहा।