संविधान दिवस पर जिला पंचायत परिसर में हुआ प्रस्तावना का वाचन, अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली शपथ
सूरजपुर । जिला पंचायत सूरजपुर के कार्यालय परिसर में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सीईओ विजेन्द्र सिंह पाटले ने संविधान दिवस के अवसर समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना का वाचन के माध्यम से सभी ने भारत को संपूर्ण प्रभुत्व-संपन्न, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष एवं लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने तथा सभी नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा एवं अवसर की समता सुनिश्चित करने के संकल्प को दोहराते हुए संविधान के प्रति निष्ठा, सम्मान एवं उसके आदर्शों और मूल्यों का पालन करने की शपथ दिलाई गई।