छत्तीसगढ़ / राजनांदगांव

प्रदेश स्तरीय महाराणा प्रताप जयंती समारोह ग्राम ठेलकाडीह में संपन्न हुआ

राजनांदगांव । ग्राम ठेलकाडीह में राजपूत क्षत्रिय महासभा का महाराणा प्रताप जयंती मनाया गया जिसमें महासभा के मिडिया प्रमुख आदर्श सिंह ने बताया कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्वल्लित महाराणा प्रताप व प्रभु श्रीराम जी की तैलचित्र की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम की शुरूआत किया गया साथ ही केन्द्रीय युवा मंडल के अध्यक्ष प्रशांत सिंह एवं विकास सिंह की टीम के द्वारा महासभा के पदाधिकारी का सम्मान किया गया तत्पश्चात भव्य शोभायात्रा में महाराणा प्रताप जी की भव्य झांकी एवं रथ, डी.जे., धुमाल के साथ महाराणा प्रताप एवं प्रभु श्रीराम जी कि जयघोष के साथ का शुरूआत किया गया। ठेलकाडीह ग्राम में भ्रमण कर कार्यक्रम स्थल थाना चौक ठेलकाडीह पहुंचा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह का सामाजिक पदाधिकारी के द्वारा स्वागत किया गया साथ ही डॉ. रमन सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि महाराणा प्रताप की जीवनी को पढऩे, सुनने से ज्यादा आप उसका अवलोकन करें तथा जो समाज के विचार एवं मांगो को लाया गया उसे हर संभव पूरा किया जायेगा ऐसी बात कही। महासभा के अध्यक्ष ठाकुर बजरंग सिंह बैस के द्वारा कहा गया कि सामान्य वर्ग हेतु १० प्रतिशत आरक्षण तथा स्वतंत्रता संग्राम ठाकुर प्यारेलाल का संग्रहालय ग्राम दैहान में पूर्व में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा कार्यक्रम में कहा गया था तथा ठेलकाडीह में सामाजिक भवन एवं महाराणा प्रताप जी की मूर्ति की मांग साथ ही छ.ग. में ५ एकड़ भूमि हेतु बात की मांग रखी गई। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह, पूर्व विधायक कोमल जंघेल, भाजपा नेता कोमल सिंह राजपूत, जिला पंचायत सदस्य राजेश श्यामकर, नोमेश वर्मा साथ ही अन्य अतिथि उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभावान छात्रों का सम्मान, समाज में उत्कृष्ठ कार्य के लिये दिया गया इस कार्यक्रम में महासभा के अध्यक्ष बजरंग सिंह बैस, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश कुमार सिंह, उपाध्यक्ष अश्वनी राजपूत, कोषाध्यक्ष नीरज सिंह क्षत्रिय, सह-सचिव कमलेश राजपूत, उप सचिव प्रवेश ठाकुर, संगठन सचिव ज्ञानेश्वर क्षत्रिय, प्रचार सचिव घनश्याम सिंह चौहान, के. महिला अध्यक्ष वंदना राजपूत, के. महिला सचिव छाया ठाकुर, के. युवा अध्यक्ष प्रशांत राजपूत, के. युवा सचिव विकास सिंह, कार्यक्रम के सहसंयोजक मिडिया प्रमुख आदर्श सिंह,भागवत सिंह, सहसंयोजक दिनेश सिंह, राजनांदगांव जोन के सभी पदाधिकारी तथा उपसमिति अध्यक्ष, लोकेन्द्र भुवाल, शेर सिंह, संजय सिंह, आरन सिंह, पूर्व के . अध्यक्ष होरी सिंह, अजय सिंह, अशोक सिंह, अश्वनी लवायन, चंद्रशेखर सिंह, राजिम अध्यक्ष मुकेश सिंह, रायपुर अध्यक्ष पंकज सिंह, परपोडी अध्यक्ष चितरंजन सिंह एवं भिलाई सचिव सहित टीम, टीकम सिंह, थानकमरिया सचिव रोहित सिंह, तखतपुर सचिव राम सिंह, कांके र उपसमिति हीरा सिंह, भूमिक्रय समिति कमलेश सिंह,  नरोत्तम सिंह पवार, तेज सिंह, कमलेश्वर सिंह, जितेन्द सिंह, मिथलेश सिंह, रघुनंदन सिंह, इंद्रपाल सिंह, युवा मंडल से अंकित सिंह, अजय सिंह, दीपक सिंह, आयुष सिंह, प्रवीण सिंह, दुर्गेश सिंह, सत्यम सिंह, शुभम सिंह, गंभीर सिंह साथ ही महिला मंडल एवं युवा मंडल के पदाधिकारी एवं सामाजिक सदस्य उपस्थित हुए।

Leave Your Comment

Click to reload image