छत्तीसगढ़ / राजनांदगांव

यह सामाजिक नहीं, असामाजिक तत्वों की कारगुजारी है : विजय शर्मा

 रायपुर । बलौदाबाजार हिंसा में करोड़ों का नुकसान हुआ है। विरोध प्रदर्शन और आगजनी के दौरान आम लोगों से लेकर कलेक्ट्रोरेट ऑफिस में मौजूद कई कर्मचारी दहशत के बीच जैसे-तैसे अपनी जान बचाकर निकले। इतना ही नहीं दर्जनभर से ज्यादा पुलिसकर्मियों के घायल होने की खबर है। अब इस घटना को लेकर गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा है कि, इस वारदात में सामाजिक नहीं, असामाजिक तत्वों का हाथ है। ये लोग छत्तीसगढ़ के नहीं, बल्कि बाहरी लग रहे हैं। करोड़ों का नुकसान हुआ है। नुकसान की भरपाई आरोपियों से ही कराई जाएगी। जांच में जिन-जिन लोगों का नाम सामने आएगा, सभी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

गृह मंत्री शर्मा ने कहा कि, न्यायिक जांच की घोषणा के बाद समाज के लोगों ने संतुष्टि जाहिर की थी। योजनाबद्ध तरीके से हाथ में पेट्रोल की बोतल, डंडे लाठी के साथ लोग नजर आ रहे थे। 9 दिन 9 रात इसी जगह पर आंदोलन किया गया। लेकिन अंदर तक कोई नहीं गया था। क्योंकि हमें अपनी सीमा के बारे में अच्छे से पता है। लोकतंत्र में एक सीमा होती है। इसके आगे अराजकता होती है। श्री शर्मा ने कहा कि, सुंदर बिल्डिंग जला दी, किसी को क्या मिला? जिसकी भी यह हरकत है, कोई बख्शा नहीं जाएगा।

Leave Your Comment

Click to reload image