छत्तीसगढ़ / बिलासपुर

वेलकम गेट पर चढ़कर काम कर रहे एक युवक की हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आने से मौके पर ही मौत

तखतपुर । बिलासपुर-मुंगेली राष्ट्रीय राज्य मार्ग 130 में लगे वेलकम गेट पर चढ़कर काम कर रहे एक युवक की हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के दौरान तेज आवाज हुई, इसे सुनकर लोग गेट की तरफ दौड़ पड़े. पास जाकर देखा तो युवक का शव गेट के ऊपर लटक रहा था। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने शव को नीचे उतारा। तखतपुर स्थित मंडी चौक में वेलकम गेट के पास सौरभ यादव (28) निवासी मुंगेली, दाऊपारा काम कर रहा था। तभी करंट की चपेट में आ गया और मौत हो गई।

मामले की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए मरचुरी भेज दिया है। वहीं मृतक के परिजनों को भी उसकी मौत की जानकारी दी गई है। पोस्ट मार्टम रिपोर्ट आने के बाद परिजनों को शव सौंपा जाएगा। लोगों ने बताया घटना के समय युवक वेलकम गेट के ऊपर चढ़कर केबल खींच रहा था, तभी अचानक हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आ गया। तखतपुर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image