छत्तीसगढ़ / कोरिया

12 शासकीय उचित मूल्य दुकान निरस्त

कोरिया । अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बैकुण्ठपुर द्वारा शासकीय उचित मूल्य दुकान ग्राम पचायत सरडी, उरूमदुगा, मोदीपारा, सरभोका, टेंमरी, उरूमदुगा, बडेसाल्ही, कन्हारबहरा, बडे़ कलुआ, मुगुम, भरदा, ग्राम पंचायत गिरजापुर एवं पतरापाली का पूर्व में आवंटित एजेंसियों द्वारा अनियमितता किये जाने के कारण निरस्त कर दिया गया है।
उक्त शासकीय उचित मूल्य दुकानों के आबंटन हेतु वृहदाकार आदिम जाति बहुउददेशीय सहकारी समितियॉ, प्राथमिक कृषि साख समितियों, महिला स्व सहायता समूहों, वन सुरक्षा समिति एवं अन्य उपभोक्ता सहकारी समितियां एवं स्थानीय निकाय/ग्राम पंचायत से 23 जुलाई तक कार्यालयीन समय में पंजीयन प्रमाण पत्र, पासबुक की छायाप्रति, एवं अन्य सम्यक दस्तावेज सहित आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप में आमंत्रित किये गये है।

Leave Your Comment

Click to reload image