छत्तीसगढ़ / रायपुर

भाजपा की तिरंगा यात्रा ने छत्तीसगढ़ में भरा देशभक्ति का जोश

रायपुर । भाजपा की तिरंगा यात्राओं ने छत्तीसगढ़ के माहौल को पूरी तरह देशभक्तिमय कर दिया है। भारत माता की जय के जयघोष और नारों से लोगो में स्वतंत्रता दिवस के उत्सव को लेकर उत्साह का संचार हो रहा है।

भाजपा तिरंगा अभियान के तहत  प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव  ने जगदलपुर के तिरंगा चौक में संविधान शिल्पी बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत भव्य तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया। इस तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं क्षेत्रीय जन उपस्थित रहे।इस दौरान देव  ने इस अभियान के तहत अपने घरों में तिरंगा फहराने का आह्वान किया।

कृषि मंत्री रामविचार नेताम हर घर तिरंगा यात्रा में  मेंसनावल दुर्गा मंदिर से बरवाही चौक तक, विकासखंड रामचंद्रपुर, जिला बलरामपुर  रामनुजगंज में शामिल हुए। जनपद पंचायत खड़गवाँ में कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जयसवाल ने तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया।

इस दौरान उन्होंने देश के प्रत्येक नागरिक से अपने घरों व प्रतिष्ठानों में तिरंगा फहराने की अपील की। भाजपा मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक व पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर कुरूद में हर घर तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में शामिल हुए तिरंगा यात्रा में सैकड़ो की संख्या कार्यकर्तागण मौजूद रहे।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image