स्लग- SDM को कांग्रेसियों ने सौपा ज्ञापन
राजनांदगांव |
16-Aug-2024
स्लग- SDM को कांग्रेसियों ने सौपा ज्ञापन
लोकेशन- डोंगरगढ़
एंकर- छत्तीसगढ़ प्रदेश काँग्रेस कमेटी के आह्वान पर आज डोंगरगढ़ में गौवंश की रक्षा व जन सुरक्षा हेतु गौ सत्याग्रह चलाया गया डोंगरगढ विधायक श्रीमती हर्षिता स्वामी बघेल व कार्यक्रम की प्रभारी श्रीमती राजकुमारी सिन्हा प्रदेश महामंत्री महिला कांग्रेस कमेटी ,पूर्व विधायक भुनेश्वर बघेल के नेत्रत्व में कंग्रेसीयो ने गाय को चारा खिलाते हुए प्रदर्शन किया
वीओ- छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार ब्लाक काँग्रेस कमेटी ने गौ सत्याग्रह के आंदोलन किया विधायक श्रीमती हर्षिता स्वामी बघेल ने मीडिया से चर्चा करते हुए भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि गाय के भरोसे सरकार बनाने वाले भाजपा सरकार व नेताओ को गाय की चिंता नही शहरों, ग्रामों में गाय बैल रहते है। जिसके कारण आय दिन दुर्घटना हो रही है। उसे रोकने हेतु पहल की जा रही है। लोग मर रहे ।इसी प्रकार से अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष भुनेश्वर बघेल ने कहा कि काँग्रेस सरकार बनते ही रोकाछेका कार्यक्रम चला कर पशुधन की सुरक्ष करती थी पशुओं के लिये सुरक्षित स्थान नहीं होने के कारण वे खेतों में भी फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं। जो गंभीर पीड़ादायक है। इसका एकमात्र कारण पूर्व के गौठानों का बंद किया जाना है। कृषकों के फसलों को बचाने, गौवंश की रक्षा, जनधन की हानि, दुर्घटना को रोकने के लिये सड़कों या यत्र-तत्र विचरण कर रहें पशुओं को व्यापक सुरक्षा दाना पानी युक्त स्थान पर रखने की तत्काल व्यवस्था की जाने की मांग कांग्रेसियों ने की है ।अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मनोज मरकाम ने कहा कि ज्ञापन सौपा गया है आगे उच्चाधिकारियों से मार्गदर्शन लेकर समस्याओं से निजात दिलाने का प्रयास किया जाएगा
अन्यथा कांग्रेस जनहित के इस मुद्दे को लेकर जनआंदोलन करेगी जिसकी पूर्ण जवाबदारी प्रशासन की होगी।
बाईट- श्रीमती हर्षिता स्वामी,विधायक डोंगरगढ़
बाईट- भुनेश्वर बघेल, पूर्व अध्यक्ष अनुसूचित जाति आयोग
बाईट- मनोज मरकाम अनुविभागीय अधिकारी डोंगरगढ़