छत्तीसगढ़ / राजनांदगांव

अभाविप ने ममता बैनर्जी का किया पुतला दहन कोलकाता घटना के विरोध में अभाविप डोंगरगढ़ से निकली आक्रोश रैली

अभाविप ने ममता बैनर्जी का किया पुतला दहन कोलकाता घटना के विरोध में अभाविप डोंगरगढ़ से निकली आक्रोश रैली

डोंगरगढ़ | ज्ञात हो पश्चिम बंगाल के कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या की घटना सामने आई है जिसके विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद डोंगरगढ़ द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया नगर मंत्री शुभम महोबिया ने कहा कि पश्चिम बंगाल में गत अनेकों माह से महिला सुरक्षा से संबंधित घटनाएं हो रही है। ऐसे दुष्कर्मों में संलिप्त लोगों को बचाने का प्रयास पश्चिम बंगाल की ममता सरकार कर रही है।टीएमसी के गुंडों द्वारा भी ऐसे अनेकों दुष्कर्म पूर्व में किए गए परंतु उनके विरुद्ध में कोई भी कार्यवाही ममता सरकार द्वारा नही की गई। बंगाल में हो रही यह घटनाएं मानवता को शर्मसार करने वाली है। इनसभी घटनाओं और ममता सरकार की चुप्पी के खिलाफ अभाविप डोंगरगढ़ द्वारा ममता सरकार का पुतला दहन किया गया। विभाग संयोगक अमन बृज नामदेव ने कहा पश्चिम बंगाल में बढ़ते अत्याचार के विरोध में अभाविप डोंगरगढ़ द्वारा ममता सरकार के खिलाफ आक्रोश रैली निकाला गया साथ नही नगर सह मंत्री दिव्या ठाकुर ने कहा कि आरोपियों को कड़ी सजा नहीं दी गई तो विद्यार्थियों द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा पश्चिम बंगाल मेें डाक्टर के साथ हुई दरिंदगी को लेकर छात्रा बहनों मेें काफी रोष हैै  रैली में मुख्य रूप से प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कुश मालेकर, प्रियंका यादव, अंजली रामटेके, आंचल ,कुणाल, पंकज, उमंग, आशु, सरस्वती शिशु मंदिर व कान्यशाला के छात्र छात्रा बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave Your Comment

Click to reload image