छत्तीसगढ़ / राजनांदगांव

नक्‍सलियों ने अपने ही साथी को उतारा मौत के घाट, लाल आतंक का रास्‍ता छोड़ करने जा रहा था आत्मसमर्पण

 राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ में नक्‍सली संगठन के अंदर गहरे आंतरिक कलह की खबरें सामने आ रही हैं। इसका ताजा उदाहरण राजनांदगांव से सामने आई है, जहां मोहला-औंधी एलओएस के कमांडर राजू उर्फ विजजा की आत्मसमर्पण से पहले नक्सलियों ने ही उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना बीते छह सितंबर की है, जब नक्सलियों ने कांकेर-बस्तर- नारायणपुर बार्डर गांव मलमेटा क्षेत्र में जनअदालत लगाकर उसकी हत्या कर दी।नक्सली कमांडर राजू लाल आतंक का रास्ता छोड़कर पुलिस के पास समर्पण करने दो सितंबर की रात नारायणपुर इलाके से हथियार लेकर भागा था। नक्सलियों की अलग-अलग टुकड़ी दिन-रात उसकी तलाशने में लगे थे। कांकेर-नारायणपुर क्षेत्र में मोहला-मानपुर-चौकी जिले से बहने वाली कोतरी नदी की बाढ़ ने राजू का रास्ता रोक दिया।

Leave Your Comment

Click to reload image