छत्तीसगढ़ / गौरेला पेंड्रा मरवाही

राम लला दर्शन हेतु जाने वाली ट्रेन के ठहराव पेंड्रारोड स्टेशन में भी करने की मांग

 गौरेला: छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा अयोध्या में श्री राम के भव्य  मंदिर के दर्शन हेतु तीर्थयात्रा योजना का संचालन किया जा रहा है, जिसमे गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के भी तीर्थ यात्री प्रतिमाह सम्मिलित होते है, जिन्हें ट्रेन में बैठने के लिए बिलासपुर जाना होता है, हालाकि इसकी संपूर्ण व्यवस्था जिला प्रशासन के द्वारा की जाती है, लेकिन फिर भी यात्रियों को समय और समस्या का सामना करना पड़ता है, इस हेतु जिले के किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष बृजलाल राठौर ने केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू का ध्यान इस हेतु पत्र के माध्यम से आकर्षित किया है की जिले के यात्रियों को 120 किमी सफर कर बिलासपुर जाना पड़ता है, एक बार में 48 यात्री सम्मिलित होते है, जो नियत समय से 2 घंटे पहले बिलासपुर पहुंचते है, और जिला मुख्यालय में भी उन्हें समय से पूर्व आना पड़ता है, जबकि ट्रेन पेंड्रारोड रेल्वे स्टेशन होकर हीं गुजरती है, अगर उस ट्रेन का स्टॉपेज पेंड्रारोड स्टेशन हो जाए तो प्रशासन के खर्च के साथ साथ जो यात्रियों का  समय बर्बाद हो रहा है वह बच जायेगा और यात्रियों को आने जाने में 250 किमी का सफर भी नही करना पड़ेगा!

केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने इस प्रत्र हेतु बिलासपुर रेलवे जोन के महाप्रबंधक को उचित कारवाही हेतु निर्देशित किया है!
इस हेतु बृजलाल सिंह राठौर ने उन्हें आभार व्यक्त किया और रेल्वे प्रशासन से जल्द इस पर कार्यवाही करने का आग्रह किया है!

Leave Your Comment

Click to reload image