छत्तीसगढ़ / राजनांदगांव

कल बाल रत्न मंच गणेश उत्सव द्वारा अन्नकूट भंडारा महाप्रसाद का 31 वा आयोजन अग्रसेन भवन में

राजनांदगांव,संस्कारधानी के समस्त धर्म प्रेमी बंधुओ को भंडारा महाप्रसाद का आमंत्रण
बाल रत्न मंच गणेश उत्सव समिति के अध्यक्ष अभिनव अग्रवाल, उपाध्यक्ष दिनेश अग्रवाल ने बताया कि  भंडारा महाप्रसादी के प्रमुख सेवादार  पीयूष शर्मा , शैलेश शर्मा , अरविंद गुप्ता के मार्गदर्शन में संस्कारधानी राजनांदगांव की सेवाभावी संस्था बाल रत्न मंच सेवा समिति अपने 31 वे गणपति महोत्सव में प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी भाद्रपद शुक्ल वामन द्वादशी दिनांक 15 सितंबर 2024 दिन रविवार समय दोपहर 12:00 से स्थान अग्रसेन भवन भरका पारा में अन्नकूट भंडारा महाप्रसाद का आयोजन कर रही है ।  मुख्य अतिथि माननीय मधुसूदन यादव पूर्व सांसद, उपाध्यक्ष प्रदेश भाजपा, विशिष्ट अतिथि माननीय जितेंद्र मुदलियार , माननीय शरद अग्रवाल अध्यक्ष चेंबर ऑफ कॉमर्स राजनादगांव , अर्पण खंडेलवाल अध्यक्ष खंडेलवाल युवा कल्याण संगठन राजनादगांव होंगे । विघ्नहर्ता भगवान गणपति को भंडारे का भोग लगाकर अतिथियों द्वारा भंडारा महाप्रसाद वितरण का शुभारंभ किया जाएगा  आयोजन समिति के वरिष्ठ सदस्य राहुल अग्रवाल मयंक शर्मा सौरभ खंडेलवाल रितेश यादव  ने नगर के समस्त धर्म प्रेमी बंधुओ को भंडारा महाप्रसाद हेतु आमंत्रित किया है । 

Leave Your Comment

Click to reload image