छत्तीसगढ़ / कोरबा

दंत चिकित्सक एवं पैरामेडिकल स्टाफ की भर्ती

अनंतिम मेरिट सूची प्रकाशन सूचना

कोरबा। खनिज न्यास मद से दंत चिकित्सक एवं पैरामेडिकल स्टाफ की भर्ती हेतु विज्ञापित पद पर प्राप्त आवेदन के आधार पर स्टाफ नर्स, फार्मासिस्ट एवं ड्रेसर पद की पात्र /अपात्र की सूची कार्यालयीन सूचना पटल पर चस्पा तथा कोरबा जिले के शासकीय वेबसाईट  www.korba.gov.in मे सर्व संबंधितों के अवलोकनार्थ एवं दावा आपत्ति हेतु अपलोड़ कर दिया गया है।

कार्यालयीन सूचना क्रमांक/ डी.एम.एफ./2024/8983, कोरबा, दिनांक 28.08.2024 के द्वारा दंत चिकित्सक, फिडिंग डिमोंस्ट्रेटर, रेडियोग्राफर एवं मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट के पद की पात्र/अपात्र सूची प्रकाशन कर दिनांक 03.09.2024 को शायं 5ः00 बजे तक दावा आपत्ति आमंत्रित की गई थी। दावा आपत्ति निराकरण पश्चात् दावा अपत्ति निराकरण सूची एवं अनंतिम मेरिट सूची कार्यालयीन सूचना पटल पर चस्पा तथा कोरबा जिले के शासकीय वेबसाईट www.korba.gov.in मे सर्व संबंधितों के अवलोकनार्थ एवं दावा आपत्ति हेतु अपलोड़ कर दिया गया है।

उपरोक्तानुसार पात्र/अपात्र सूची एवं अनंतिम मेरिट सूची के समस्त कॉलमों का उम्मीद्वारों द्वारा सूक्ष्म अवलोकन कर दावा आपत्ति मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में दिनांक 25.09.2024 समय 5ः00 बजे तक मय आवश्यक दस्तावेज सहित प्रस्तुत कर सकते हैं।

Leave Your Comment

Click to reload image